UP में दिवाली-छठ पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

Lucknow: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यूपी परिवहन निगम 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी फिट बसों को सड़क पर उतारने के निर्देश दिए हैं। अनफिट बसें नहीं चलेंगी। बसों की मरम्मत और कलपुर्जों की व्यवस्था पहले से करने को कहा गया है।

दिल्ली से कहां-कहां चलेगी बसें?
दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत पूर्वांचल के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा रूट पर भी बसें बढ़ाई जाएंगी।

कर्मचारियों को बोनस
• 11 दिन ड्यूटी करने पर चालक-परिचालक को 4400 रु. और 12 दिन पर 4800 रु. प्रोत्साहन राशि
• इसके लिए रोजाना औसत 300 KM बस चलाना जरूरी
• ई-बस चालकों को 11 दिन में 3300 KM पर 1000 रु. अतिरिक्त
• वर्कशॉप स्टाफ को 11 दिन पर 2100 और 12 दिन पर 2500 रु.
• संविदा कर्मियों को तय दूरी से ज्यादा चलाने पर 55 पैसे प्रति KM अतिरिक्त

यात्रियों के लिए सुविधा
बस अड्डों पर साफ-सफाई, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल टाइम-टेबल और हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। ड्राइवरों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी ताकि नशे में कोई बस न चलाए। त्योहार के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी अधिकारी-कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *