New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत के मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने मध्यम वर्ग नागरिकों, के जीवन स्तर को विशेष रुप से सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया है।
सरकार का ध्यान आम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने पर रहा है। जिसे सरकार ने अवसर के पहुंच को बेहद आसान, बुनियादी ढांचे, उन्नत सार्वजनिक सेवाओं, किफायती स्वास्थ्य सेवा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष कार्य किया है।
देश भर में इंटरनेट की पहुंच का तेजी से विस्तार सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक रहा। भारत में अब 103 करोड़ से अधिक इंटरनेट कनेक्शन हैं, और डेटा की लागत वैश्विक स्तर पर सबसे कम है। बेहतर कनेक्टिविटी ने लाखों नागरिकों को ऑनलाइन शिक्षा, रोजगार के अवसर, डिजिटल भुगतान और मनोरंजन सेवाओं तक अधिक आसानी और किफायती ढंग से पहुंचने में सक्षम बनाया है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल क्रांति के अनुसार पिछले 12 सालों में यातायात के क्षेत्र में ‘वंदे भारत’ सेवाओं के विस्तार से रेल यात्रा तेज और आरामदायक हुई है। अब तक 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो चुकी हैं, जिनसे नौ करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।
इसके अलावा, शहरों में तेजी से फैले मेट्रो नेटवर्क ने ट्रैफिक जाम को कम कर कामकाजी पेशेवरों और छात्रों के लिए आवागमन आसान बनाया है। साथ ही, बेहतर राजमार्गों और सुव्यवस्थित टोल प्रणालियों से देश की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस और इंटरसिटी यात्रा में बड़ा सुधार हुआ है।