एक ही दिन में 3 मैच खेलेगा भारत, एक्शन में दिखेंगी टीमें, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट के लिए बुधवार, 17 जून का दिन खास है. इस दिन मैदान पर ट्रिपल धमाल होने जा रहा है. भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के साथ ही जूनियर क्रिकेट टीम और विमंस टीम एक्‍शन में नजर आने वाली है. ऐसे में फैंस को पूरे दिन क्रिकेट का डोज मिलने वाला है. भारत के अलावा बुधवार को 2 और मैच होंगे.

इंडिया ए का सामना अफगानिस्‍तान ए से

तिलक वर्मा की कप्‍तानी में इंडिया ए टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है. इस दौरान भारत, श्रीलंका और अफगानिस्‍तान की ए टीमों के बीच ट्रॉई सीरीज खेली जा रही है. बुधवार को भारतीय ए टीम का सामना अफगानिस्‍तान ए से होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम है. मैन इन ब्‍ल्‍यू ने अपने पिछले 2 मैच गंवा दिए हैं. ऐसे में टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा दूसरा वनडे मुकाबला

इसके बाद बात दूसरे मैच की करते हैं. यहां भी भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इसमें सीनियर टीमें आपस में टकराएंगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम किया था. अब दूसरे मैच की बारी है, जो कि 17 जून को ही खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करीब डेढ़ बजे इस मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी. ये भी वनडे यानी 50 ओवर का मैच है, इसलिए ये करीब आठ से साढ़े आठ बजे तक चलेगा. 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच शाम को सात बजे से

अब बात करते हैं शाम के मैच की, जो कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही मैच में पाकिस्तान को पीट चुकी है. अब दूसरे मैच की बारी है. इस बार भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा. ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा. ये टी20 मुकाबला होगा, इसलिए करीब साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा. यानी सात बजे से करीब आठ बजे तक एक वक्त ऐसा होगा, जब मैंस और वूमेंस टीमें अलग अलग जगह मैदान पर होंगी. देखना होगा कि कौन सी टीम इसमें बाजी मारती है. 

इसे भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *