New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देने वालों को हमेशा मुंहतोड़ और करारा जवाब दिया गया है।
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट बयान देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जो उदाहरण पेश किया जिसे विश्व का हर देश स्वीकार करता है। इस दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसा कवच तैयार किया गया जिससे टकराकर दुश्मन की हर मंशा धूल में मिल गई।
पिछले 12 वर्षों में सीमापार हुई सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ रही ताकत के उदाहरण है।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा, नक्सलवाद का समूल नाश हुआ और उत्तर-पूर्वी राज्यों में सामान्य स्थिति कायम करने के लिए कई समझौते हुए।
साथ ही मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की बाधाएं खत्म कर देश की बड़ी आबादी का सपना साकार किया।