Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा सामने आया है. चंबा जिले के चुराह के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर गहरी खाई में गाड़ी गिरने से एक ही गांव के तीन सगे भाइयों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. सभी मुंडन संस्कार से लौट रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात करीब 2 बजे एक बोलेरो गाड़ी (एचपी-01सी-2581) अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बोलेरो में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के 6 लोग, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार के अलावा एक वाहन चालक सवार था. सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे.
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. वहीं इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.