Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं.”
मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, श्री @RahulGandhi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. खरगे ने आगे लिखा, कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है.
इसे भी पढ़ें:-Delhi: रिंग रोड पर बनेगा 55 km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति