नागपुर को एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्रेस की सौगात, रक्षा मंत्री करेंगे भूमि पूजन

Nagpur: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नागपुर में यंत्र इंडिया लिमिटेड की आयुध फैक्ट्री में 10 हजार टन क्षमता वाली अत्याधुनिक ‘एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्रेस’ के लिए भूमि पूजन करेंगे।

‘एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस’ ऐसी मशीन होती है जो गर्म एल्युमिनियम को विशेष रूप से डिजाइन किए गए सांचे में आकार देती है।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इससे महत्वपूर्ण एल्युमिनियम घटकों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी और ‘एक्सट्रूज़न प्रेस’ रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए प्रमुख राष्ट्रीय संपत्ति होगी। इससे रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े, मजबूत और सटीक एल्युमिनियम मिश्र धातु एक्सट्रूज़न का उत्पादन करने की क्षमता मजबूत होगी।

यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के तहत स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *