IP हॉल ऑफ़ फ़ेम से सम्मानित हुई पहली भारतीय जज, US में मिला जस्टिस प्रतिभा सिंह को सम्मान

Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह को हाल ही में इंटरनेशनल आईपी हॉल ऑफ फेम 2026 में शामिल किया गया है, जिससे वे बौद्धिक संपदा (आईपी) कानून में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय न्यायाधीश बन गई हैं. यह सम्मान अमेरिका (US) के कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया.

जस्टिस सिंह को भारत में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (बौद्धिक संपदा) कानून के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती इनोवेशन वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक में IP कानून के विकास स्पष्टता और विश्वसनीयता में अहम भूमिका निभाई है. 

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *