अगरतला के एक अपार्टमेंट में जबरदस्त धमाका, कई घायल, दीवारें क्षतिग्रस्त-खिड़कियां चकनाचूर

Agartala: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बड़ा धमाका हुआ है. अगरतला में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में जबरदस्त धमाका हुआ. इसके बाद पुलिस, बम डिस्पोजल, फौरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि इसमें कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है. हालांकि सही संख्या और धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर एक फ्लैट में हुआ. ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई इलाकों में सुनाई दी. इमारत की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं, दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं और पूरे परिसर में दहशत फैल गई. इस धमाके में कई लोग घायल हो गए. एक महिला की आंख के पास कांच के टुकड़े लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए GB अस्पताल ले जाया गया.

सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए. घटना के समय पहली मंज़िल पर मौजूद एक युवक को भी गंभीर चोटें आईं और उसने शरीर में तेज दर्द की शिकायत की.

सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगाया जाएगा. अभी तक विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और बम निरोधक दस्ते पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:-छह साल से फरार बदमाश चढ़ा STF के हत्थे, कई मामलों में था आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *