दिल्ली में ड्रग तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो विदेशी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Delhi NCR: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जिसमें विदेशी नागरिकों की संलिप्तता पाई गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो विदेशी नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने 71 ग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद किया है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे नाइजीरिया के रहने वाले हैं और उनका मुख्य काम भारत और नाइजीरिया के बीच कपड़ों का आयात-निर्यात करना है। आगे की पूछताछ में पता चला कि वे पैसे कमाने के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ग्राहकों को एम्फेटामाइन खरीदने और सप्लाई करने में भी शामिल थे। आरोपी इस गैर-कानूनी सामान को खरीदने, स्टोर करने और बांटने के लिए आपस में मिलकर काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:-कानपुर पुलिस ने एक रात किया दो हाफ एनकाउंटर, चार बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *