यूपी में मानसून की एंट्री! 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता तेज होने के साथ ही भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश में लू का असर समाप्त होने और व्यापक बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश में मंगलवार से बुधवार के बीच कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में है मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिस होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में ड्रग तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो विदेशी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *