कैल्शियम से भरपूर ये सुपर फूड्स, जिनके सेवन से हड्डियां रहेंगी मजबूत

Calcium rich foods: आजकल के समय में लगभग हर तीसरे व्यक्ति में कैल्शियम की कमी है. शरीर में कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. युवाओं से लेकर बुजुर्गों में ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में इन कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करें. आइये जानते हैं में इन फूड्स को कितनी मात्रा में खाना चाहिए ताकि डेली कैल्शियम रिक्वायरमेंट की मात्रा पूरी हो.

इन चीजों को डाइट में करें शामिल

  • रागी: शरीर में कैल्शियम की कमी को पूर करने के लिए अपनी डाइट में दो मीडियम साइज़ रागी की रोटियों को शामिल करें. इसने लगभग 200 से ढाई सौ मिलीग्राम कैल्शियम होता है.
  • भुना हुआ तिल: दिन में दो चम्मच भुना हुआ तिल का सेवन करें. दो चम्मच तिल का सेवन करने से आपको एक सौ अस्सी मिलीग्राम से दो सौ मिलीग्राम तक तक कैल्शियम मिलेगा.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. दिनभर में आप एक कटोरी हरी सब्जियों का सेवन करें. इससे आपको आराम से दो सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाएगा.
  • बादाम: एक दिन में आप आठ से दस बादाम का सेवन करें. अगर आप एक दिन में दस बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपको अस्सी से सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाएगा.
  • छोले: अगर आप एक कटोरी छोले का सेवन करते हैं तो आपको आराम अस्सी से सौ मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकते हैं.  अगर आप इनकी मात्रा कैलकुलेट करेंगे तो आपको लगभग 800 मिलीग्राम कैल्शियम इनसे मिल जाएगा. बाकी के बचे हुए दो सौ मिलीग्राम कैल्शियम आपको लंच और डिनर से मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-Amarnath Yatra: एलजी मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना, इस साल टूट सकता है रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *