एटा में ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है. जिसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 200 मीटर तक घिसटती गयी.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की बस खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी, उसकी मरम्मत की जा रही थी. कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे, तो कुछ यात्री बाहर घूम रहे थे. तभी तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सतेंद्र( बुलंदशहर), राजेश (फर्रुखाबाद), सुखराम (फर्रुखाबाद), शैलेश (फर्रुखाबाद) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा 05 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया व अन्य घायल उपचाराधीन हैं.” शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *