Andhra pradesh: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ।
घायलों का इलाज जारी
पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए कम्भम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारि का कहना है कि दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरनाक नतीजों को उजागर किया है।