देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से हटाया गया खतरनांक चट्टानें, आवगमन जल्द होगा शुरु

New Delhi: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन चट्टानों को हटा दीया है। एनएचएआई ने अभी तक तीन चट्टानों हटा दिया है। वही चट्टानों को हटाने के लिए एलिवेटेड रोड को एक सप्ताह के लिए डायवर्ट किया गया है। बता दे कि एनएचएआई ने दोपहिया वाहन चालकों को राहत देते हुए उनके आवगमन को जारी रखा है।

एलिवेटेड रोड पर चट्टानों को हटाने का काम जारी

एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर एनएचएआई इस समय खतरे को देखते हुए चट्टान हटाने का काम कर रहा है। बता दे कि इस एक्सप्रेसवे पर पहाड़ काटकर एलिवेटेड रोड बनाई गई है। ऐसे में चट्टान से पत्थर नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई इसे हटाने का काम कर रहा है।

पिछले काफी दिनों से चल रहे काम के बाद एनएचएआई ने तीन चट्टानें हटा दी हैं लेकिन अब भी तीनों और चट्टानों का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई ने अब इन तीन चट्टानों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी एलिवेटेड रोड पर रूट डायवर्ट के समय को भी आगे बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में तीनों चट्टानों को हटाने का मुख्य काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद मार्ग को भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

एनएचएआई का दावा मानसून से पहले हटेगें चट्टान

एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई का दावा था कि मानसून से पहले यह काम कर लिया जाएगा, ताकि बारिश में चट्टान से कोई खतरा न हो लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब मानसून भी शुरू हो चुका है और बारिश में काम करने में दिक्कत आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *