पंजाब पवेलियन स्टेट का उद्घाटन करेंगे सीएम मान सिंह

Punjab: सीएम भगवंत सिंह मान भारत टेक्स 2026 में पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह  विषय पर आयोजित पंजाब नॉलेज सेशन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े निवेशकों और प्रतिनिधियों को पंजाब में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और विज़न पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और निर्यात को बढ़ावा देना है।

टेक्सटाइल सेक्टर को नई दिशा देने की तैयारी

भगवंत सिंह सरकार का फोकस पारंपरिक कपड़ा उद्योग की ताकत को आधुनिक तकनीकी क्षमता के साथ जोड़कर पंजाब को टेक्सटाइल क्षेत्र में एक प्रमुख निवेश केंद्र को विकसित करने पर है। भारत टेक्स 2026 के मंच से राज्य सरकार इसी रणनीति को उद्योग जगत के सामने विस्तार से प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *