Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. असम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों को पलायन का सामना करना पड़ा है. भारत मौसम विभाग ने अब एक फिर टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है. IMD ने अगले 8 घंटों के अंदर देश के 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा डिप्रेशन बना है. इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और उत्तर भारत के कई राज्यों में व्यापक बारिश, आंधी-तूफान चल सकती हैं. इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली में बारिश की संभावना
दिल्ली में आज यानी 28 जुलाई को बादल को आसमान में बादलों का डेरा रहेगा सुबह से दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर एक दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. जबकि 29 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश हो सकती है. जबकि 30 जुलाई को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों तक बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में 28 जुलाई से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है, जो 2 अगस्त तक जारी रह सकता है. वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सहरसा और बेगूसराय सहित कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 28 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और सिरोही में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है.
पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सोलन में 31 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी और बारामूला में 30 और 31 जुलाई को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.
अन्य राज्यों में भी मौसम रहेगा सक्रिय
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी, जानें अपने शहर का ताजा रेट