India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि सीरीज में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर रहेंगे. इतना नहीं, टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, इसकी भी घोषणा हो गई है, साथ ही इसकी तारीख भी सामने आ गई है.
सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा. वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा. सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, जहां की अंक तालिका में टीम इंडिया काफी नीचे चल रही है.
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार), साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार).
इसे भी पढें:-राजस्थान में 24752 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा सेलेक्शन