Safai Karamchari Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान सरकार ने प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी और खास बात यह है कि इसमें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. चयन पूरी तरह ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों तथा SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी. सबसे बड़ी राहत यह है कि भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है.
कितनी है आवेदन फीस?
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकबारीय पंजीयन (OTR) शुल्क 600 रुपये
- आरक्षित वर्ग व दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये
नहीं चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी
- यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स’ एवं समय-समय पर संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी. इसके लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है.
- संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है.
- अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
- भर्ती में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी के पास राज्य की किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है.
इसे भी पढे़ं:-हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीखों पर लग सकती है मुहर