Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. जिससे कुछ समय के लिए निवासियों में हल्की दहशत फैल गई. गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.
भूकंप का केंद्र अहमदाबाद शहर से लगभग 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित था. इसकी गहराई जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर मापी गई, जिसके कारण कुछ इलाकों में हल्का कंपन महसूस हुआ.
भूकंप की तीव्रता काफी कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई खबर नहीं है. हालांकि, सुबह के वक्त बेहद शांत माहौल होने की वजह से कई रिहायशी इलाकों में लोगों ने हल्की थरथराहट (Tremors) महसूस की. प्रशासन स्थिति को लेकर अलर्ट मोड़ पर है.
इसे भी पढ़ें:-हरियाणा के रोहतक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत