Hyundai Neira EV: भारत में लोग हमेशा से ही ऐसी कार पसंद करते हैं जो की उनकी बड़ी फैमिली के लिए सही साबित हो. दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई ने इंडोनेशिया में आयोजित 2026 गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS 2026) में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV निएरा (Neira) का प्रोटोटाइप पेश किया है. यह इंडोनेशियाई बाजार के लिए हुंडई की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV कार होगी.
बैटरी, ड्राइविंग रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग
इसमें किआ कैरेंस EV वाले ही बैटरी पैक दिए जाएंगे. इसमें 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं.
- ड्राइविंग रेंज: 42 kWh बैटरी पैक पर लगभग 404 किमी और बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक पर फुल चार्ज में 490 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा किया गया है.
- मोटर और पावर: यह कार 135 hp से 171 hp तक की पावर और 255 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी.
- फास्ट चार्जिंग: 100 kW के DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को महज 39 मिनट के अंदर 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.
क्या होगी कीमत?
बता दें कि, सुरक्षा के लिहाज से हुंडई नीरा EV में लेवल-2 ADAS तकनीक मिलने की पूरी उम्मीद है. जिसमें लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. इसके अलावा 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स जैसे सेफ्टी फीचर्स इसमें दिए जाएंगे.
बात करें कीमत और लॉन्च की तो हुंडई पहले इस कार को इंडोनेशियाई बाजार में उतारेगी. कंपनी ने 2030 तक भारत में एक नई फैमिली MPV लाने की बात कही है. अगर यह भारतीय बाजार में एंट्री करती है. तो इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है. भारत में इसका सीधा मुकाबला किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और BYD eMAX 7 से होगा.
इसे भी पढ़ें:-CWG 2026: हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ‘ब्रॉन्ज’ मेडल, सीएम ने दी बधाई