Independence Day 2026: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया. देश के इतिहास में पहली बार लाल किले पर ‘वंदे मातरम’ गाया गया. ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन्स से 21 तोपों की सलामी दी गई. ध्वजारोहण के साथ ही पूरे प्रांगण में ‘वंदे मातरम’ का गुंजन हुआ, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया.
पीएम मोदी का संबोधन
लाल किले से अपने संबोधन के दौरान देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगे के रंग में रचा-बसा नजर आ रहा है. आज हर दिल ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर धड़क रहा है. आज देश के हर घर और हर मन में तिरंगा लहरा रहा है.”
सपनों और संकल्पों के दम पर महान बनता है राष्ट्र- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब तीव्र विकास के मार्ग पर अग्रसर है और संपूर्ण विश्व देश के बढ़ते इनोवेशन और सामर्थ्य को देख रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश तभी महानता के शिखर पर पहुंचता है जब वह अपनी सिद्धियों को हासिल करता है. राष्ट्र अपने सपनों, मजबूत संकल्पों और अपनी क्षमता के बल पर ही आगे बढ़ता है.
उन्होंने आगे कहा कि बड़े सपने देखना बेहद जरूरी है क्योंकि ये हमारी सोच को नया विस्तार देते हैं और हमारे दृष्टिकोण की क्षितिज को व्यापक बनाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं शक्ति की सप्तधारा का आह्वान करता हूं, देश में हमें कम्प्लीट मैन्युफैक्चरिंग चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि