देश के 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather Today: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाने के बाद बारिश होगी और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है. एक हफ्ते से बारिश नहीं होने की वजह से दिल्ली में उमस भरी गर्मी का असर तेज हो गया है. यहां तापमान 35 डिग्री के पार होने की वजह से उमस का असर दिख रहा है. हालांकि दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिग सुबह अब हल्की धुंध दिल्ली के मौसम में दिख रही है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बाराबंकी, भदोही, बुलन्दशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश के आसार हैं. इस दौरान कहीं-कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लखनऊ में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगरिया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम, सीतामढ़ी के साथ-साथ पटना में भी आज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. आज यानी 11 सितंबर को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

अलीराजपुर, आष्टा, बैकुंठपुर, बरेली, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गाडरवारा, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटंगी और खंडवा में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है. भोपाल में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, गंगापुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, राजसमंद, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की आशंका है. जयपुर में आज यानी 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

इसे भी पढ़ें:-वंदे भारत समेत 120 ट्रेनें डायवर्ट, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *