नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Saharanpur: सहारनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर नकली सिक्के बनाने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. सप्लाई करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के बनाकर बाजार में बेच चुके हैं.  वे नकली सिक्कों को शराब के ठेकों, टोल टैक्स आदि पर चलाते थे.

आरोपियों ने हरियाणा के सोनीपत जिले में नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी स्थापित कर रखा थी. यहां से दिल्ली, बिहार, पंजाब राज्य सहित यूपी के कई जिलों में नकली सिक्कों की सप्लाई कर रहे थे. इनका नेटवर्क पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है. गिरोह में सात से आठ सदस्य शामिल हैं. गिरोह का मुख्य सरगना उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह है, जो पंजाब का रहने वाला है. 

आरोपियों के पास से 20-20 के 6400 नकली सिक्के, पांच लाख के अधबने सिक्के, 500-500 रुपये के 20 नोट, छह सिक्के तैयार करने वाली मशीनें, पांच लोहे की डाई, बिना मुहर की 39 डाई और मुहर लगी 20 डाई, आठ मोबाइल फोन, डाई पॉलिश मशीन, दो घिसाई पत्थर, दो कार और अन्य उपकरण बरामद हुए. सात हिसाब रजिस्टर, पैड और एक चेक बुक भी बरामद हुई.

इसे भी पढ़ें:-गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ ‘सिया राम’ का भव्य पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *