UP Teacher Recruitment 2026: योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आ गया है. यूपी में 15 हजार 12 पदों पर आज (बुधवार को) से भर्ती शुरू हो गई है. माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक के पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इससे प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा.
विज्ञापन में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, 11 हजार 508 सहायक अध्यापक शहरी और 2 हजार 607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती होगी. जान लें कि 15 हजार 12 पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग है. आयोग ने अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in का अवलोकन करने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें:-हर जगह, हर समय विद्यमान रहते हैं भगवान श्री गणेश: दिव्य मोरारी बापू