दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया अपना 51वां जन्मदिन, मासूमों का प्यार देख हुए भावुक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने 51वें जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे, जहां उन्होने दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया. इस दौरान अध्ययनरत बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच देखकर संस्थान के बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए. उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रोत्साहित भी किया. बच्चों के साथ बातचीत और उनके स्नेह के बीच मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए. इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं. बच्चों की खुशी और उनके साथ बिताए समय ने उनके जन्मदिन को खास बना दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और सम्मान मिलना जरूरी है.  जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:-30 लाख कारीगरों का बदला भाग्य! प्रशिक्षण से लेकर ऋण और बाजार तक मिल रही मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *