धार में भीषण हादसा: चलती कार में आग लगने से 4 युवकों की जिंदा जलकर मौत, 1 गंभीर

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महू-नीमच फोरलेन पर सादलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में आग लगने से 4 युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक के भाई के अनुसार, कार में CNG किट लगी थी, जिसमें टक्कर के बाद विस्फोट हो गया और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में बदल गई।

सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:30 बजे सादलपुर के पास एक ढाबे के समीप हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन बाहर निकल आया और कार पुलिया से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी पांच युवक राजस्थान में सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अंकुश उर्फ भीम (20), चेतन चौधरी (20), अनमोल तिवारी (19) और अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम तुषार है।जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन ने बताया कि चारों मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। घायल युवक करीब 40 प्रतिशत झुलसा हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

वहीं एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया, “सादलपुर थाना अंतर्गत महू-नीमच फोरलेन पर स्विफ्ट कार का टायर फटने से हादसा हुआ। कार में आग लगने और पुलिया से नीचे गिरने से चार लोगों की जलने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। “पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:-29 अक्टूबर को है करवा चौथ, भद्रा का नहीं रहेगा साया, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *