UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2027 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड ने 2027 के लिए कुल 7,526 केंद्रों को प्रोविजनल तौर पर चुना है। पिछले साल 2026 में 7,448 केंद्र थे, इस लिहाज से 78 केंद्र बढ़े हैं।
आपत्ति दर्ज करने का पूरा शेड्यूल
अगर किसी छात्र, अभिभावक या स्कूल प्रबंधन को सेंटर आवंटन में कोई गड़बड़ी लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
- पहली आपत्ति की लास्ट डेट: 28 अक्टूबर 2026
- DIOS द्वारा जांच और जिला समिति से लिस्ट बोर्ड को भेजना: 6 नवंबर तक
- संशोधित लिस्ट जारी: 16 नवंबर
- दोबारा आपत्ति का मौका: 21 नवंबर तक
- फाइनल लिस्ट जारी: 27 नवंबर 2026
आपत्ति में क्या देना होगा?
आपको जिले का नाम, स्कूल का नाम-कोड, आवेदक का नाम-मोबाइल, आपत्ति का पूरा विवरण और उसका वैध कारण, सबूत और सिग्नेचर देना अनिवार्य होगा।
लिस्ट कैसे चेक करें?
- upmsp.edu.in पर जाएं
- होम पेज पर ‘UP Board Exam Centre List 2027’ लिंक पर क्लिक करें
- अपने जिले के हिसाब से लिस्ट डाउनलोड करें
- 28 अक्टूबर से पहले गड़बड़ी मिलने पर आपत्ति दर्ज कराएं
इसे भी पढ़ें:-3 बार के एशियन पैरा चैंपियन नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक