अकासा एयर ने पायलटों को दिया बड़ा तोहफा, सैलरी में 20% तक किया इजाफा,सालाना छुट्टियों में भी होगी बढ़ोतरी

New Delhi: एविएशन सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रही अकासा एयर ने अपने पायलटों के लिए बड़ा फैसला लिया है। आकासा एयर अपने पायलट के वेतन में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। इसके अलावा, उनके लिए हर महीने न्यूनतम गारंटीकृत उड़ान घंटों की संख्या बढ़ाकर 50 करने के साथ ही सालाना छुट्टियां भी बढ़ाई जाएंगी।

जनकारी के मुताबिक, अकासा एयर पायलटों की फिक्स्ड सैलरी और प्रति घंटे के हिसाब से मिलने वाले भुगतान में बढ़ोतरी करेगी। यह इजाफा अधिकतम 20% तक हो सकता है। इसके अलावा, महीने में न्यूनतम गारंटीड फ्लाइंग आवर्स को बढ़ाकर 50 घंटे किया जाएगा। गारंटीड फ्लाइंग आवर्स का मतलब है कि पायलट को तय घंटों के लिए न्यूनतम भुगतान सुनिश्चित होगा, भले ही उसने वास्तव में उतने घंटे उड़ान न भरी हो।

सालाना 42 दिन की छुट्टी, मिलेंगे नए वर्क पैटर्न

एयरलाइन ने पायलटों के लिए न्यूनतम सालाना छुट्टियों की संख्या बढ़ाकर 42 दिन करने का फैसला किया है। पायलट अपने काम के पैटर्न के अनुसार इससे अधिक छुट्टियां पाने के ऑप्शन भी चुन सकेंगे। पायलटों को ’25/9′ और ‘6-2-6-3′ जैसे वर्क पैटर्न के विकल्प दिए ऑप्शन। ’25/9’ पैटर्न में 25 दिन काम और 9 दिन की छुट्टी शामिल है। वहीं, ‘6-2-6-3’ पैटर्न में 6 दिन काम के बाद 2 दिन की छुट्टी और फिर 6 दिन काम के बाद 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव और लॉयल्टी रिवॉर्ड भी

बता दें कि बढ़ी हुई सैलरी और छुट्टियों के अलावा पायलटों को लॉयल्टी रिवॉर्ड और पहले घोषित लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव प्लान (LTIP) का लाभ भी मिलेगा। इन सुविधाओं से पायलटों को लंबे समय तक एयरलाइन के साथ जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *