खाईं में गिरी बेकाबू कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है, यहां शनिवार को शिमला जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, बेकाबू कार सड़क से खाई में गिर गई, इस हादसे में मां-बेटे, तीन नेपाली लोगों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए लेकर जा रहे थे मां-बेटे

जानकारी के अनुसार मां और बेटा शनिवार की सुबह नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे, इसी दौरान शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर खाई में गिर गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, गाड़ी के गिरने की तेज आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई।

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इस हादसे में दरोटी गांव निवासी कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद की मौत हो गई, इनके अलावा तीन नेपाली नागरिकों की भी जान चली गई, मृतकों की पहचान निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक नेपाली मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पांच लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *