Deepawali Auspicious Dream: इस साल 2026 में दीपावली 8 नवंबर, कार्तिक अमावस्या को मनाई जाएगी. दीपावली सिर्फ दीयों का त्योहार नहीं है, इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष महत्व है.स्वप्नशास्त्र के अनुसार, दीपावली के 5 दिवसीय उत्सव – धनतेरस से लेकर भाई दूज तक – अगर आपको कुछ खास सपने दिखें तो समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है. ये सपने धन, सुख और तरक्की का संकेत देते हैं और इनका फल बहुत जल्दी मिलता है.
1. सपने में दीपक जलाते देखना
सबसे शुभ संकेतदीपावली को दीपोत्सव कहा जाता है. अगर आप सपने में देखते हैं कि आप दीया जला रहे हैं या घर में बहुत सारे दीपक जल रहे हैं, तो यह बेहद शुभ है.इसका अर्थ: आपके जीवन में चल रहे अंधकार और परेशानियों का अंत होने वाला है. आप सही रास्ते पर जाएंगे. करियर और बिजनेस में बड़ी तरक्की, प्रमोशन और पारिवारिक सुख मिलेगा. कर्ज से मुक्ति का भी संकेत है.
2. सपने में खुद को माता लक्ष्मी की पूजा करते देखना
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन सबसे अहम है. सपने में खुद को परिवार के साथ माता लक्ष्मी की आरती, पूजा करते देखना साक्षात आशीर्वाद है.इसका अर्थ: घर में जो कलह, बीमारी या पैसों की तंगी चल रही थी, वो खत्म होगी. मानसिक शांति मिलेगी. नौकरी में तरक्की और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. यह सपना घर में सुख-समृद्धि आने का पक्का संकेत है.
3. सपने में उल्लू दिखना
धन लाभ का महासंकेतउल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है. मान्यता है कि दीपावली की रात उल्लू दिखना सौभाग्य लाता है. ठीक वैसे ही सपने में सफेद या सुनहरा उल्लू देखना करोड़ों में एक को नसीब होता है.इसका अर्थ: माता लक्ष्मी की सीधी कृपा आप पर बरसने वाली है. अचानक धन लाभ, लॉटरी, बिजनेस में बड़ा मुनाफा या पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते हैं. कारोबारियों के लिए यह सपना दिन दोगुनी तरक्की दिलाता है.
4. सपने में परिवार के साथ आतिशबाजी करना
दीपावली पर आतिशबाजी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. सपने में खुशी-खुशी पटाखे, फुलझड़ी जलाते देखना बहुत शुभ है. इसका अर्थ: आपके तनाव, डर और बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है. करियर में नए अवसर खुलेंगे. कोर्ट-कचहरी या बीमारी से छुटकारा मिलेगा और जीवन में खुशियों की रोशनी आएगी.
इसे भी पढ़ें:-तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत ढहा, दो की मौत, एक घायल