17 को मनाया जाएगा गोपाष्टमी का पर्व, जानें गौ माता की पूजा का महत्व और सुख-समृद्धि के उपाय

Religion: गोपाष्टमी का पर्व गौ माता की पूजा और सेवा के लिए विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की गौचारण लीला से जुड़ा हुआ है। इस दिन गायों और उनके बछड़ों की पूजा करने, उन्हें हरा चारा और गुड़ खिलाने तथा गौशाला में सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल गोपाष्टमी का महापर्व कब मनाया जाएगा जानें पूजा विधि और महत्व।

कब है गोपाष्टमी

गोपाष्टमी कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 17 नवंबर, मंगलवार को पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी। तभी से गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा और सेवा करने की परंपरा चली आ रही है।

गोपाष्टमी का महत्व

सनातन परंपरा में गाय को पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए उनकी पूजा और सेवा को पुण्यदायी माना जाता है। गोपाष्टमी पर गौ माता और उनके बछड़ों को स्नान कराकर सजाया जाता है और उनकी आराधना की जाती है। इस दिन गौ सेवा करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *