पीएम मोदी ने बिहार को दी सबसे बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर हैं. पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम निपटाने के बाद पीएम मोदी सीधे बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने वैशाली जिले में बिहार को विकास की सबसे बड़ी सौगात दी. पीएम मोदी ने यहां करीब 4280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया.

इसे भी पढ़ें:-पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि