टॉप माओवादी ने बंगाल में किया सरेंडर, 2.20 करोड़ का था इनाम

Asim Mandal Surrender: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। झारखंड और ओडिशा में कुल 2.20 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। उस पर झारखंड सरकार ने ₹1 करोड़ और ओडिशा सरकार ने ₹1.20 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था। असीम लंबे समय से झारखंड के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में माओवादी गिरोह चला रहा था।

विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 55 आपराधों की जानकारी सामने आई है. वह माओवादियों के लिए कुख्यात क्षेत्र सारंडा में सर्वाधिक सक्रिय था. राज्य में केंद्रीय बलों व झारखंड पुलिस के चल रहे माओवादी विरोधी अभियान की बदौलत माओवादी अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी राज्यों में भागे हैं. झारखंड लगभग पूरी तरह माओवादियों से खाली हो चुका है.

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के ही बांकुड़ा जिले में असीम मंडल दस्ते के तीन कुख्यात माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था. इन माओवादियों में 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी का सदस्य राम प्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी जोनल कमांडर सह दस लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा व एक अन्य सदस्य गौरी शामिल थी.

अब असीम मंडल के भी पुलिस के सामने आने के बाद झारखंड पुलिस के अधिकारियों की एक टीम कोलकाता जाएगी, जहां असीम मंडल से पूछताछ करेगी. उससे उसके अन्य बचे हुए साथियों, हथियारों आदि की जानकारी एकत्र की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *