असम में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

Assam: असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, कार की टक्कर सामने से आ रहे कमर्शियल वाहन (ट्रक) से हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने गाड़ियों के टक्कराने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मरने वाले सभी लोग कार में सवार थे.

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है. ट्रक के नंबर से उसके मालिक से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-रोज करें भुजंगासन, शरीर में बनी रहेगी ऊर्जा, जानें सही तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *