01 July 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 01 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के इन्द्र योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
01 July 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी और कार्यस्थल पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. व्यापार करने वालों को कोई लाभदायक सौदा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन आपके पक्ष में रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. लंबे समय से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत महसूस होगी. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. यदि आप भूमि, मकान या किसी अन्य संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. घर की जरूरतों और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं. पारिवारिक मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर होगा. नौकरी और व्यापार में दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और कानूनी मामलों में भी राहत मिल सकती है. शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. धार्मिक या शुभ कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं. हालांकि दिन के दूसरे भाग में बोलचाल में संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात परिवार में विवाद का कारण बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज अपने अनुभव और समझदारी का पूरा लाभ मिलेगा. कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और कोई लाभदायक प्रस्ताव सामने आ सकता है. परिवार में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का रास्ता खोलेंगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और पहले बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है. परिवार और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा. कोई शुभ समाचार सुनने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे आत्मसंतोष का अनुभव होगा. जोखिम वाले कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. कार्यक्षेत्र में शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. किसी बड़े फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. परिवार की ओर से कोई उपहार या सुखद समाचार मिल सकता है. प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है. परिवार का माहौल सुखद रहेगा और सभी सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा. घर में किसी शुभ या धार्मिक आयोजन की संभावना है. ससुराल पक्ष से भी सहयोग और सम्मान मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी प्रयास आगे बढ़ सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. कोई महत्वपूर्ण सौदा आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे भविष्य में आर्थिक मजबूती मिलेगी. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है. यदि आपका कहीं धन अटका हुआ है तो उसके मिलने की संभावना भी है. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और किसी भी बात को लेकर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा. आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं और आय में वृद्धि हो सकती है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे बचत भी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है. कार्यस्थल पर किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें, क्योंकि बाद में परेशानी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त आराम भी करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढे़ं:-यूपी में मानसून की एंट्री! 26 जिलों में बारिश का अलर्ट