12 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 12 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथिऔर गुरुवार का दिन है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
12 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं. आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान कम देंगे. नौकरी में आपके बॉस आपके किसी सुझाव से काफी खुश होंगे. वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा.
वृषभ राशि
आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर यदि नॉलेज ना हो, तो उसमें आप आगे ना बढ़ें. ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा. नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं. आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे.
मिथुन राशि
आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा. आप अपने बिजनेस में कुछ नए कर्म को शामिल करेंगे. परिवार में खुशियां भरपूर रहेंगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को समझदारी दिखाते हुए अपने रिश्ते को निभाना होगा, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण खटपट होने की संभावना है.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं. आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम समय से पूरे होंगे. राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है. आपको नौकरी के सिलसिले में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.
सिंह राशि
आज का दिन पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा. आपको बेवजह के क्रोध करने से बचना होगा. आपको कोई खोई हुई चीज आपको मिल सकती है. संतान की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे. आप अपने घर किसी भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं. विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपका कोई लेनदेन चुकता हो सकता है.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप रुपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करें. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर खटपट रहेगी. आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. पारिवारिक समस्याएं वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या आपको परेशान करेगी. नौकरी में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा. आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा. आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको यदि कोई काम को लेकर सुझाव दे, तो आप उसमें चुप रहें. आपकी कोई चल अचल संपत्ति का मुद्दा यदि विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी.
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा. आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है. परिवार में सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे. आप जीवनसाथी की बातों को पूरा महत्व देंगे. विद्यार्थी यदि पढ़ाई में डील देंगे, तो उन्हें परीक्षा देने में समस्या आएगी.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे. भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी. आपका डूबा हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने किसी साथी से खटपट होने की संभावना है. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. आप कोई जरूरी जानकारी घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं. आपको कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा. कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. यदि आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो उसमें भी आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. आपके कुछ नए मित्र बनेंगे. सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
मीन राशि
आज के दिन आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी. आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण आप अपने कामों को निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपको काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं.
इसे भी पढें:-जीवों का कष्ट दूर करने के लिए धरती पर अवतरित होते है संत महात्मा: पंकज जी महाराज
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)