18 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 18 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. इस शतभिषा नक्षत्र और शिव योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
18 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. लाभ की अच्छी संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके काम, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की सराहना हर कोई करेगा. आपके अधूरे काम आज के दिन पूरे होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. निवेश के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझ करना होगा नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है. परिवार संग सामंजस्य बना रहेगा. सेहत के प्रति आपको सावधानी बरतनी होगी. प्रेम जीवन में आनंद और प्यार बना रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आय में इजाफा होगा लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि देखने के मिल सकती है. आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे उनका रुतबा बढ़ेगा. व्यापार में आज के दिन किसी तरह की गलत डील करने से आपको बचना होगा. पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा. प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज अपने संपर्को का लाभ मिलेगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम पिछले कई दिनों से नहीं हो पा रहे थे, वह अब पूरे होंगे. आर्थिक मामलों में आपको अचानक लाभ होगा. परिवार संग कहीं धूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं. जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. दिन में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज अपनी सुख-सुविधा पर ज्यादा ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रह सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और परिवर संग अच्छा समय व्यातीत करने में आपको कामयाबी मिलेगी. आपको अपनी सेहत का अच्छे ढ़ग से देखभाल करना होगा, नहीं तो कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है. मेल-जोल का सिलसिला कायम रहेगा. घर पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम कर सकते हैं. प्रेम जीवन में कुछ उदासी छा सकती है क्योंकि आपका साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. नए कामों पर आपका फोकस ज्यादा रहेगा. जिससे आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अच्छा आ सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. सेहत के प्रति आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. परिवार में आज के दिन मेहमानों का आना-जाना लगेगा. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई फायदा उठा सकता है. लेकिन कुछ कामों में आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा. नए काम की शुरुआत अच्छी हो सकती है जिससे आपके रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे. जो लोग राजनीति में हैं उनको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा. लापरवाही करने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज के दिन आय में इजाफा हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी और घूमने-फिरने के दौरान किसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जहां पर आपको अच्छे वेतन और पद का ऑफर दिया जा सकता है. वहीं आपको आज के दिन आर्थिक संतुलन बनाकर चलना होगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. आपको अपनी सेहत के लेकर लापरवाही नहीं करनी है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें से आप आसानी के साथ पार कर जाएंगे. परिवार का सहयोग बना रहेगा. दिन आपके लिए किसी तरह की प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा रहेगा. दिनभर आपका आत्मविश्वास ऊपर रहेगा. आज के दिन आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. जो लोग अकेले हैं उनके लिए दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा. आज के दिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे और निवेश के मामलों में आपको किसी अनुभवी लोगों से सलाह लेना बेहतर रहेगा. जो लोग किसी तरह के बिजनेस से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है. घर परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और किसी तरह का जोखिम लेने से आपको बचना होगा. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज के दिन बहुत ही सोच-समझकर चलना होगा. दिन में आपके विरोधी कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है. जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बढ़िया रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. लेकिन आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा. दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे और कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज के दिन उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा. धन के लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी. आज के दिन आपको अपने बड़े-बुजर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और तनाव से बच कर रहना होगा. जो लोग किसी तरह के काम-धंधे में है उनको नए प्रोजक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. बेफिजूल के खर्चों में इजाफा हो सकता है. किसी भी तरह का जोखिम लेने से आपको बचना होगा. वहीं आज के दिन आपको अपने क्रोध पर काबू करना होगा. जीवनसाथी संग किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है जिसे आपको आज के दिन ही सुलझा लेना बेहतर होगा. आज के दिन आपको अपने ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा है 2026, ये 8 फिल्में बिखेरेगी जलवा