Aaj Ka Rashifal: इन 3 जातकों को मेहनत का मिलेगा फल, बनेंगे धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

26 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 26 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन आद्रा/पुनर्वसु   नक्षत्र के साथ शोभन/अतिगण्ड  योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

26 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. काम के कारण आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने या लेने में सावधानी रखें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को नई डील मिलने की संभावना है. शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे जिससे मन खुश रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और सेहत भी ठीक रहेगी. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कुछ लोगों को घूमने का मौका मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. खासकर पैसों के मामलों में सतर्क रहें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मेहनत के दम पर आप अपने काम में सफलता पा सकते हैं. सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बोलचाल में संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आपको सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा और कुछ नया करने का विचार भी आ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पुरानी खोई चीज मिलने की संभावना है और निवेश से लाभ हो सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, खासकर रिश्तों में. सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आय में वृद्धि के संकेत हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, खासकर जीवनसाथी की किसी उपलब्धि से. बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा. दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें. घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. सेहत को नजरअंदाज न करें, नहीं तो छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. समय-समय पर खुशखबरी मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होंगे और किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पुराने फैसलों को लेकर थोड़ा पछतावा हो सकता है.

वृश्चिक राशि

आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार में नई डील से लाभ मिलेगा. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. आज आप अपने शौक पूरे करने में समय बिता सकते हैं और कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मन खुश रहेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा जिससे काम आसानी से बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है. बस आसपास के लोगों से थोड़ा सावधान रहें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन थोड़ी चिंता बढ़ सकती है. काम का दबाव अधिक रहेगा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है. किसी जरूरी फैसले में परिवार या सहयोगियों की सलाह लेना बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.

कुंभ राशि

आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा. आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन नौकरी में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और दिन आनंद में बीतेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. पार्टनर के साथ गहरे विषयों पर बातचीत होगी, जिससे भावनात्मक समझ बढ़ेगी. अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि बजट न बिगड़े. तनाव मुक्त रहने के लिए पर्याप्त नींद और एकांत में मौन का अभ्यास करें.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. समय आपके पक्ष में रहेगा और निवेश से लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी , बस आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं. पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना रिश्ते में उत्साह भरेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

इसे भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और नेपाल से लिंक, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *