Aaj Ka Rashifal: सावन के पहले दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में होगा खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

30 July 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 30 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तिथि प्रतिपदा और गुरुवार का दिन है. इस दिन श्रवण नक्षत्र के आयुष्मान योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

30 July 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए उनकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. यदि किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम व सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन किसी भी नए निवेश या जोखिम भरे निर्णय में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए लापरवाही से बचें और समय पर उपचार लें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा. अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय दोनों में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. यदि आप संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े हैं तो सफलता मिलने के योग हैं. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. शाम के समय किसी विवाद से दूर रहें और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और सम्मान दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते मधुर बने रहेंगे. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और किसी दूसरे का वाहन लेने से बचें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और अधूरे कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता लोगों को प्रभावित करेगी. परिवार में मधुर संवाद बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक होगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सभी परिस्थितियों को संभाल लेंगे. विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें और अनावश्यक बहस से दूर रहें. आर्थिक मामलों में लेन-देन सोच-समझकर करें. परिवार और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं और दिन के अंत तक राहत महसूस होगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता देने वाला रहेगा. लंबे समय से चली आ रही उलझनों का समाधान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा आय के अतिरिक्त स्रोत भी बन सकते हैं. भूमि या मकान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का भोजन करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और उपलब्धियों का रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और धैर्य आपको सफलता दिलाएंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी को धन उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी, जिससे घर का वातावरण सुखद रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में सतर्कता और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होगा. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है. जीवनसाथी के साथ मतभेद होने पर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालें. ससुराल पक्ष या पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और व्यवसाय के लिहाज से शुभ रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने से आपकी क्षमता का प्रदर्शन होगा. व्यापार में सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा. लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा. किसी दूर रहने वाले परिजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी संतुलित खानपान का ध्यान रखें. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में 8 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों का था इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *