Aaj Ka Rashifal: मई महि‍ने के आखिरी दिन कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल, पढें दैनिक राशिफल

31 May 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक, 31 मई को ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। इस दिन पुष्य नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

31 May 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा,  वरना समस्या हो सकती है। बुजुर्गों का पूरा सम्मान करें, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, वरना उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको  किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आप आसानी से आगे बढ़ेंगे। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा कर लेंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, वरना उनके खोने व चोरी होने का भय है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।

कर्क राशि

आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से लेनदेन ना करें। आय व व्यय के लिए बजट बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही कोई बाधा दूर होगी। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।

कन्या राशि

आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप चीजों को व्यवस्थित तरीके से बनाए रखें, वरना कोई गलती हो सकती है।

तुला राशि

आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर उलझनें दूर होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं,  वरना आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप  घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मकर राशि

आज आपको कोई भी काम पूरी सूझ-बूझ दिखाकर करना होगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, वरना आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

आज आप रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने में जुटे रहेंगे। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, वरना वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है।

इसे भी पढ़े:-  गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने आयोजित किया वृहद सम्‍मान समारोह, दिवंगत पत्रकारों के परिजन व वर्तमान पत्रकारों को किया गया सम्‍मानित

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *