5 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक, 5 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. वहीं धृति योग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
5 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लेकर आ सकता है. किसी जरूरी काम के कारण यात्रा के योग बन सकते हैं. संतान की सफलता से आपको गर्व महसूस होगा और लोग आपको बधाई देने घर आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों के लिए अनुशासन और मेहनत सफलता दिलाने में मदद करेगी. आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.
वृष राशि
आज दिन की शुरुआत आपके अनुकूल रहेगी. कार्यस्थल पर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे. क्रिएटिव और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे. शाम का समय शांत माहौल में भविष्य की योजनाओं पर विचार करने में बीतेगा.
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है. बिजनेस में साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं. सकारात्मक सोच और खुला व्यवहार नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में जा सकता है. परिवार या मित्रों की मदद से किसी काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
सिंह राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई दिशा दे सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. आप किसी विषय पर नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं. दूसरे शहर या राज्य में व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. किसी कंपनी से नौकरी या नए अवसर की सूचना मिल सकती है जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी. समय का सही उपयोग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा.
तुला राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. अधिकारियों का सहयोग मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आप बच्चों के साथ समय बिताने का प्लान बना सकते हैं. अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. लोगों को आपका काम करने का तरीका पसंद आएगा.
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है. जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मन को शांति मिलेगी. धैर्य और समझदारी से किए गए कामों में सफलता मिलेगी. नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.
धनु राशि
आज आप दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे. किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. सरकारी कामों से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं. छात्रों को सफलता के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी.
मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. यात्रा से बचना बेहतर रहेगा क्योंकि थकान महसूस हो सकती है. काम में व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ राशि
आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा. बेकरी या फूड बिजनेस से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है. कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. छात्रों को करियर को लेकर गुरु से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आर्थिक मामलों में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं. आपको अपने काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है और नए कोर्स शुरू करने का विचार बन सकता है.