Vastu Shastra: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में रिश्तों की मर्यादा और ऊर्जा का विशेष महत्व माना गया है. खासतौर पर विवाह के बाद पति-पत्नी और दोनों परिवारों के बीच व्यवहार को लेकर कई नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि कुछ वस्तुएं ससुराल पक्ष से लेने पर व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार इससे शनि और राहु का अशुभ प्रभाव भी बढ़ सकता है. इसलिए पुरुषों को कुछ चीजों को लेने से बचने की सलाह दी जाती है.
नहीं लेनी चाहिए काले रंग की चीजें
काले रंग का रिश्ता शनिदेव से होता है. ऐसे में ससुराल वालों से उपहार के रूप में कोई भी काला कपड़ा या कंबल नहीं लेना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है और काम में रुकावट आने लगती है.
झाड़ू लाना होता है अशुभ
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को मायके से झाड़ू लाकर ससुराल में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से घर की बरकत और सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है.
इन चीजों में बरतें सावधानी
महिलाओं को मायके से चाकू, कैंची या किसी भी प्रकार की नुकीली चीज नहीं लानी चाहिए. माना जाता है कि इससे रिश्तों में तनाव और कड़वाहट बढ़ सकती है. इतना ही नहीं ससुराल से लोहे का भारी सामान मुफ्त में लेना भी शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे दुर्घटना या परेशानियों की आशंका बढ़ सकती है.
पुराना सामान और रद्दी
महिलाओं को अपने मायके से कभी भी रद्दी या पुराने अखबार या किताबें अपने साथ नहीं लानी चाहिए. इसे आप अपने घर की अव्यवस्था अपने ससुराल चली आती है. इसके कारण आपको भ्रम और निर्णय लेने में समस्या होने लगती है.
इसे भी पढ़ें:-‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, एडवांस बुकिंग में छाप रही करोड़ों