New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को अधिक तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को डिजिटल ‘वन केस वन डेटा’ पहल की घोषणा की, जिसका मकसद न्यायिक डेटा एकीकरण को मजबूत करना और देश भर में अदालती सेवाओं तक आम जनता की पहुंच में सुधार करना है.
- इसमें देश की सभी निचली अदालतों से लेकर हाई कोर्ट तक का डेटा एक ही जगह उपलब्ध होगा.
- CJI ने कहा, हम एक कुशल केस मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
- इस पहल से अदालतों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा और मामलों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी.
इसे भी पढ़ें:-ससुराल वालों से कभी नहीं लेनी चाहिए ये चीजें, शनि-राहु बढ़ा सकते हैं परेशानियां