जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल घर बनाने की दिशा बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने का एक प्राचीन विज्ञान भी माना जाता है. मान्यता है कि यदि घर में कुछ शुभ वस्तुओं को सही दिशा और उचित स्थान पर रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है, मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने में मदद मिलती है.

घर में रखें चांदी का सिक्का

वास्तु के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है. चांदी का सिक्का घर में रखने से माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है.

घर में लगाएं गुलाब का पौधा 

वास्तु के अनुसार अगर घर में गुलाब का पौधा लगा है तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल आपको मिल सकते हैं. गुलाब के पौधे को आप घर की छत पर या फिर बालकनी में लगा सकते हैं. 

घर में रखें धातु का कछुआ

वास्तु के अनुसार धातु (पीतल, चांदी) का कछुआ घर में रखने से करियर में उन्नति के पथ पर आप अग्रसर हो सकते हैं. इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपको कछुआ घर में रखने से प्राप्त होती है.

घर में रखें हल्दी की गांठ 

घर में हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव और संपन्नता आपको जीवन में प्राप्त हो सकती है. आपके करियर में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं और साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है.

घर में रखें कौड़ियां 

कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से है. ऐसे में अगर आप घर में कौड़ियां रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:-घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स, इमरजेंसी में आयेंगे सबसे ज्यादा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *