रेलवे में ALP के 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका

Railway recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,465 पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है. योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

क्वालिफिकेशन 

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है. जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष निर्धारित है. 

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT के जरिए किया जाएगा. जहां पद के लिए लागू होगा, वहां कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा या कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है.

भर्ती प्रक्रिया में CBT के अलावा दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण जैसे चरण शामिल हो सकते हैं. दिए गए विवरण के अनुसार परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जाकर East Central Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें.
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें:-जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *