राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हुई नई व्यवस्था, 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए बने आधुनिक लॉकर रूम

Ayodhya: अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. जहां राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था शुरू कर दी है. बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और भीड़ प्रबंधन की चुनौती के बीच परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक लॉकर रूम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

भारी भीड़ में राहत, सुरक्षा और सुविधा

पहले भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को सामान रखने में असुविधा का सामना करना पड़ता था. नई लॉकर सुविधा से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.
1) प्रत्येक लॉकर रूम में व्यवस्थित टोकन प्रणाली लागू की गई है.
2) सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
3) शू रैक का कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जिससे दर्शनार्थियों को और अधिक सहूलियत मिलेगी.

दर्शन प्रक्रिया और अनुभव में सुधार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. नई लॉकर सुविधा भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.
1) अब दर्शन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सहज होगी.
2) श्रद्धालु राम मंदिर का अनुभव और भी सुखद तरीके से ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:-बच्चों को डिजिटल लत से दूर करने की तैयारी में नीतीश सरकार, बिहार में लागू होगी नई नीति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *