Ayodhya : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सीएम योगी ने कहा कि “आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। आज गंगा दशहरा की पावन तिथि पर मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था…आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं।
पीएम मोदी ने भारतवासियों को किया आह्वान
उन्होंने ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है आज हमारा देश पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान के लिए मार्ग भी मनुष्य को ही बनाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है और इन कठिनाईयों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिया। इसमें हम अधिक से अधि वृक्षारोपण करेंगे और ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..”
इस बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। इस दौरान गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है और इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू कर दिया गया।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित
इस दौरान पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। इस समारोह में संघ व भाजपा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है और स्थानीय साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी। जातीय मंदिरों के संतों को भी बुलाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी के लिए परिसर में ही लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है।
सीएम योगी ने की हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना
आज इस शुभ अवसर पर अयोध्या के इतिहास में गंगा दशहरा पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी।
इस अवसर पर सीएम योगी मौजूद रहेंगे। वहीं, इस पल के साक्षी देश भर से आए श्रद्धालु भी बनेंगे।
इस दौरान उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।
इसे भी पढ़ें :- RCB की जीत के बाद विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी लोगों की भारी भीड़