Instagram Supervision Tool: अगर आपके बच्चे पूरे दिन इंस्टाग्राम में घुसे रहते हैं तो अब आप उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे. दरअसल, इंस्टाग्राम ने एक नए सुपरविजन टूल का ऐलान किया है, जिसकी मदद से पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि उनके बच्चे इंस्टाग्राम पर क्या देख रहे हैं. उनके फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन में क्या-क्या आ रहा है. यह सुपरविजन टूल केवल टीन अकाउंट्स पर काम करेगा.
नए टूल्स की मुख्य विशेषताएं-
AI गतिविधियों की निगरानी: पैरेंट्स अब देख सकेंगे कि उनके बच्चे मेटा एआई से क्या विषय या सवाल पूछ रहे हैं.
एल्गोरिदम इनसाइट्स: माता-पिता को यह जानने की सुविधा मिलेगी कि कौन से सामान्य विषय (topics) उनके बच्चे की रील्स और एक्सप्लोर पेज को आकार दे रहे हैं.
संवेदनशील विषयों पर अलर्ट: यदि बच्चे आत्म-नुकसान या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित सामग्री खोजते हैं, तो माता-पिता को तुरंत सूचित किया जाएगा.
एकीकृत फैमिली सेंटर: अब पैरेंट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, मैसेंजर और मेटा होराइजन की सेटिंग्स को एक ही ‘फैमिली सेंटर’ से मैनेज कर सकते हैं.
नई रुचि की सूचना: जब किशोर अपने एल्गोरिदम में नई रुचि जोड़ेंगे, तो माता-पिता को सूचित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली हाईकोर्ट से रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका, शिकोहपुर लैंड डील मामले में नहीं मिली राहत