Smartphone Tips: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है उतना ही आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. हल्की सी लापरवाही फोन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. कई बार लोग घबराहट में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे फोन पूरी तरह खराब हो जाता है. अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
फोन को भीगने से बचाने के तरीके
वॉटरप्रूफ एक्सेसरीज का उपयोग: अगर आप टू-व्हीलर चलाते हैं, तो हमेशा एक वॉटरप्रूफ पाउच या ड्राय बैग साथ रखें. बाजार में ऐसे केस भी उपलब्ध हैं जो चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक को पूरी तरह कवर कर लेते हैं.
कॉलिंग के लिए विकल्प: बारिश के दौरान फोन को जेब से बाहर निकालने के बजाय ब्लूटूथ ईयरफोन या नेकबैंड का इस्तेमाल करें. इससे फोन बैग या जेब में सुरक्षित रहता है.
टेम्पर्ड ग्लास : अच्छी क्वालिटी का फुल-स्क्रीन टेम्पर्ड ग्लास केवल स्क्रीन को टूटने से ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले और बॉडी के बीच के गैप से पानी अंदर जाने से भी रोकता है. इसलिए हमेशा अच्छा और किफायती टेम्पर्ड ही लगवाएं.
पॉलिथीन का देसी जुगाड़: अगर कोई एक्सेसरी पास न हो, तो एक साधारण पॉलिथीन फोन को स्विच ऑफ करके उसमें लपेटना सबसे सुरक्षित इमरजेंसी उपाय साबित हो सकता है.
अगर फोन भीग जाए, तो क्या करें?
तुरंत स्विच ऑफ करें: फोन भले ही ठीक चल रहा हो, उसे तुरंत बंद कर दें. क्योंकि ऑन रहने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
एक्सेसरीज हटाएं: फोन का कवर, सिम कार्ड ट्रे और मेमोरी कार्ड निकाल लें. इससे हवा अंदर जाती है और नमी जल्दी सूखती है.
हिलाकर पानी निकालें: फोन को धीरे-धीरे हिलाएं, ताकि स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट में फंसा पानी बाहर आ जाए. फिर इसे सूखे कपड़े या टिश्यू से पोंछें.
ये गलतियां बिल्कुल न करें
गीले फोन को तुरंत ऑन करना पड़ सकता है भारी: फोन अंदर पानी जाने के बाद अगर आप फोन ऑन करते हैं, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है जिससे फोन की मदरबोर्ड तक खराब हो सकती है.
हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल बन सकता है खतरा: तेज गर्म हवा से फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और बैटरी भी डैमेज हो सकती है. इससे फोन में आग लगने या फटने तक का खतरा बढ़ जाता है.
फोन को हिलाना या झटकना भी गलत: कुछ लोग फोन के अंदर गया पानी निकालने के लिए उसे जोर-जोर से हिलाते हैं. ऐसा करने से पानी और अंदर तक फैल सकता है और ज्यादा नुकसान कर सकता है. इससे छोटे-छोटे सर्किट भी प्रभावित हो जाते हैं.
चार्जिंग पर लगाना सबसे बड़ी गलती; गीले फोन को चार्जिंग पर लगाना बहुत खतरनाक हो सकता है. इससे न केवल फोन खराब हो सकता है बल्कि बिजली का झटका लगने या फोन में आग लगने का भी खतरा रहता है.
इसे भी पढ़ें;-शिक्षक बनने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगा CTET का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड